फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Action will be taken if negligence is found in construction works

निर्माण कार्यो में लापरवाही पाए जाने पर होगी कार्रवाई

Mon, 17 May 2021 08:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 08:19 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if negligence is found in construction works
बलरामपुर। निर्माण कार्यो में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कार्यदायी संस्था के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्ट्रेट सभागार की बैठक में सोमवार को डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को चेतावनी दी।
विज्ञापन

डीएम ने 50 लाख से अधिक लागत वाली परियोजनाओं के वित्तीय व भौतिक प्रगति की समीक्षा की और बैठक में मौजूद सभी कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को निर्माण कार्यो में तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए डीएम श्रुति ने कहा कि सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को परियोजनाओं के निर्माण कार्यों में तेजी लाना होगा। प्राप्त बजट की तुलना में भौतिक प्रगति पूरा होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजट के उपभोग के बाद प्रमाण पत्र शासन में जिला स्तरीय समिति के माध्यम से भेजा जाएगा। परियोजनाओं के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की परख करने के लिए टेक्निकल टीम से जांच कराई जाएगी।
टेक्निकल टीम को जांच रिपोर्ट डीएसटीओ संजीव कुमार को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। डीएम ने कहा कि जिन परियोजनाओं के निर्माण कार्यों के लिए शत-प्रतिशत बजट प्राप्त हो गया है वे सभी कार्यदायी संस्थाएं समय पर निर्माण कार्य पूरा कराएं और संबंधित विभाग को परियोजना हैंडओवर करा दें जिससे लोगों को सरकारी योजनाओं व कार्यक्रमों का समुचित लाभ दिलाया जा सके।
जिन नई परियोजनाओं में बजट प्राप्त हो गया है उनका निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ करा दिया जाए इसमें कोई भी कार्यदायी संस्था के अधिकारी लापरवाही या हीलाहवाली न बरतें अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में सीडीओ रिया केजरीवाल, सहायक कलेक्टर नेहा बंधु, एक्सईएन जल निगम मनोज कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह, अपर डीएसटीओ विनय कुमार व कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी और अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed