{"_id":"5fd78f698ebc3e3e8205d2ae","slug":"action-will-be-taken-against-those-who-commit-indecency-with-the-complainants-balrampur-news-lko5547701105","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरियादियों से अभद्रता करने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरियादियों से अभद्रता करने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
बलरामपुर। फरियादियों से अभद्रता करने वाले पुलिस कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी हेमंत कुटियाल ने सोमवार को गौरा चौराहा थाने का औचक निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों को कड़ी चेतावनी दी है। सभी पुलिस कर्मियों को पटल से संबंधित कार्यों का समय से निस्तारण कराने का निर्देश दिया है।
एसपी ने थाना परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया। गंदगी पाए जाने पर एसपी ने नाराजगी जताई। आरक्षी बैरक, भोजनालय, थाना दफ्तर के महत्वपूर्ण अभिलेखों, अपराध रजिस्टर, जन शिकायत रजिस्टर व त्योहार रजिस्टर आदि की एसपी ने गहन जांच पड़ताल की।
सीसीटीएनएस कार्यालय और मालखाना आदि को भी एसपी ने चेक किया। शस्त्रों की साफ-सफाई के लिए पुलिस कर्मियों को एसपी ने निर्देश दिया। महिला हेल्पडेस्क पर तैनात महिला आरक्षियों के ड्यूटी के संबंध में भी जानकारी ली और अभिलेखों को चेक किया।
विज्ञापन
एसपी ने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया कि ओवरहाइट, ट्रिपलिंग व संदिग्ध दो और चार पहिया वाहनों को नियमित रूप से गहन जांच कर और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। कोविड-19 महामारी से लोगों को बचाने के लिए मास्क न पहनने वालों पर कार्रवाई करें और लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराएं।