फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Action will be taken against those who commit indecency with daughters

बेेटियों से अभद्रता करने वालों पर होगी कार्रवाई

Tue, 09 Mar 2021 09:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who commit indecency with daughters
बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज सभागार में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर छात्र छात्राओं का सम्मेलन कराया गया है। सम्मेलन में एसपी हेमंत कुटियाल ने बेटियों से अभद्रता करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

समारोह को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि एसपी ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार ने कई कड़े कानून बनाए है। मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले भर में बेटियों को सुरक्षा, स्वावलंबन व सम्मान के लिए जागरूक किया जा रहा है। समारोह के दौरान एसपी ने छात्र छात्राओं से सीधे संवाद किया। संवाद के दौरान छात्र छात्राओं ने एसपी से अपनी समस्याएं बताई। एसपी ने सभी समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद सीओ सिटी वरुण मिश्र को एसपी ने निर्देश दिया कि सभी छात्र छात्राओं की समस्याएं सुनें और उनका प्राथमिकता के आधार पर निपटारा कराएं। मुख्य वक्ता के रूप में प्रवासी कार्यकर्ता प्रांत मीडिया संयोजक अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदैव राष्ट्र व छात्र हित के लिए काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषद के पदाधिकारियों को राजनीति नहीं बल्कि राष्ट्रनीति सिखाया जाता है। मिशन शक्ति कार्यक्रम भी राष्ट्रनीति से जुड़ा है। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथा शुक्ल ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम की सराहना की। जिला प्रमुख डॉ. नितिन शर्मा, प्रांत सह मंत्री अभिषेक सिंह, विभाग सह संयोजक जय शंकर मिश्र, जिला संगठन मंत्री अंकित त्रिवेदी, जिला संयोजक कुशाग्र सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंबुज सिंह, अक्षय शास्त्री, पूजा शर्मा, शिवम व आशीष आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed