फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Action will be taken against those who break the color

रंग में भंग डालने वालों पर होगी कार्रवाई

Sat, 29 Feb 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who break the color
उतरौला। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को होली त्योहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक की गई। एसडीएम उतरौला अरुण कुमार गौड़ की अध्यक्षता में बैठक कराई गई।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम ने कहा कि होली पर्व रंगों का है। एक दूसरे को अबीर व गुलाल से होली से होली खेलें। रंग में भंग डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक उतरौला कोतवाली अनिल कुमार यादव ने पीस कमेटी की बैठक को संबोधित कर सभी से शांति बनाए रखने की अपील की। प्रभारी निरीक्षक ने चेतावनी दी कि यदि किसी ने गड़बड़ी फैलाने की कोशिश की तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

प्रबुद्धजनों से फीडबैक भी लिया गया। बैठक को नगर पालिका परिषद अध्यक्ष हाजी मोहम्मद इदरीश खां ने संबोधित करते हुए कहा कि पर्याप्त मात्रा में होली पर्व पर लकड़ी, पेयजल, साफ सफाई व प्रकाश की व्यवस्था कराई जाएगी। बैठक में पूर्व चेयरमैन अनूप चंद्र गुप्ता, मोहम्मद अबरार, मोहम्मद हनीफ खां, जीवनलाल यादव, सलाहुद्दीन खां, एसआई यासीन खां, अब्दुल कादिर, चौकी इंचार्ज महदेइया गुरसेन सिंह, ईओ अवधेश वर्मा व हरीश चंद्र यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed