फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Action will be taken against the surgeon asking for money

पैसे मांगने वाले सर्जन पर होगी कार्रवाई

Mon, 25 Apr 2022 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against the surgeon asking for money
बलरामपुर। प्रसूता से रकम वसूलने की खबर संज्ञान में लेते हुए डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने संयुक्त जिला चिकित्सालय में तैनात सर्जन के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश सीएमओ को दिया है। इस पर संयुक्त जिला चिकित्सालय के सीएमएस से रिपोर्ट तलब की गई है।
विज्ञापन

विदित हो कि नगर के मोहल्ला खलवा की रहने वाली गर्भवती नीलम 23 सिंतबर 2021 को प्रसव कराने जिला संयुक्त चिकित्सालय गई थी। वहां तैनात सर्जन डॉ. अरुण कुमार ने प्रसव कराने के लिए 10 हजार रुपये की मांग की थी। नीलम के पति तुलसीराम ने आरोप लगाया कि तीन हजार रुपये देने के बावजूद डॉक्टर पूरा पैसा लेने के बाद ही प्रसव कराने पर अड़े रहे। काफी मान मनौव्वल के बाद भी वह नहीं माने और रात 12.40 बजे जबरन मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
विज्ञापन

निराश होकर वह पत्नी को लेकर महिला अस्पताल पहुंचे मगर प्रसव में देरी से बच्चे की मौत हो गई थी। मामले की शिकायत पीड़ित ने डीएम से की थी। मगर डॉक्टर की रसूख के चलते कोई कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार को ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने पर डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लेते हुए सर्जन डॉ. अरुण कुमार के खिलाफ दो दिन के अंदर सख्त कार्रवाई का निर्देश सीएमओ को दिया है। सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि मामले में सीएमएस डॉ. प्रवीण कुमार से रिपोर्ट तलब की गई है। रिपोर्ट मिलते ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed