फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   action team balrampur health

Balrampur News: सतर्कता टीम को सौंपे अभिलेख वर्ना तय होगी जवाबदेही

Sun, 26 Mar 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 26 Mar 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
action team balrampur health
बलरामपुर। जिले के स्वास्थ्य विभाग में अनियमितता की जांच कर रही सतर्कता टीम को अभिलेख न मिलने से जांच रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। सतर्कता टीम के पत्र के बाद अब देवीपाटन मंडल के अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. एचडी अग्रवाल ने चारों जिलों के सीएमओ को पत्र लिखकर अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में दवाओं से लेकर उपकरण की खरीद तक में गड़बड़ी की शिकायत शासन स्तर पर हुई थी। इसमें एक पूर्व विधायक की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए गए थे। यहां तक कि जिले के तत्कालीन सीएमएस ने भी पत्र लिखकर कई राज खोले थे। शासन ने इस मामले की जांच सतर्कता अधिष्ठान अयोध्या को सौंपी।
विज्ञापन


जांच टीम कई बार अधिकारियों से वित्तीय वर्ष 2019-20 से लेकर 2021-22 तक के अभिलेख मांग चुकी है। इस अवधि में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन व स्वास्थ्य विभाग के राज्य बजट से हुई खरीदारी से संबंधित रिकॉर्ड जांच टीम को नहीं मिल रहे हैं। अब सतर्कता टीम ने अपर निदेशक को इस बाबत पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवीपाटन मंडल के अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. एचडी अग्रवाल ने जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती के सीएमओ तथा चारों जिलों के जिला अस्पताल के सीएमएस को पत्र लिखकर जांच टीम को अभिलेख उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। चेतावनी दी कि अभिलेख न देने पर संबंधित अधिकारी का उत्तरदायित्व तय होगा। सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने कहा कि जांच टीम जो भी अभिलेख मांगती है, उसे उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed