फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Action taken against eight gram panchayat secretaries

आठ ग्राम पंचायत सचिवों पर कार्रवाई का शिकंजा

Wed, 04 Dec 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Action taken against eight gram panchayat secretaries
बलरामपुर। आठ ग्राम पंचायत सचिवों के खिलाफ कार्रवाई का शिकंजा कसा गया है। गैसड़ी ब्लॉक के एडीओ पंचायत ने बीते दिन डीपीआरओ नरेश चंद्र को पत्र भेजकर लापरवाह ग्राम पंचायत सचिवों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

आठ ग्राम पंचायत सचिवों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एडीओ पंचायत ने डीपीआरओ को पत्र लिखा है। ग्राम पंचायतों के ऑडिट अभिलेख प्रस्तुत न करने एवं ऑडिट कार्य में सहयोग न करने पर एडीओ पंचायत ने कार्रवाई करने की अपील की है।
विज्ञापन

डीपीआरओ को भेजे गए पत्र में एडीओ पंचायत ने कहा है कि ग्राम पंचायत सचिव सुजीत पाल, हनोमान प्रसाद, साहेबराम यादव, रजत कुमार यादव, बृजेश सिंह, जोगेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार यादव व अरविंद कुमार प्रजापति ने अपने-अपने तैनाती वाले ग्राम पंचायतों में कराए गए ऑडिट अभिलेख अभी तक जमा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायत सचिवों को 16 नवंबर को ही ग्राम पंचायतों का अभिलेख जमा करने के लिए पत्र लिखा गया था। अभिलेख प्रस्तुत न होने ऑडिट नहीं किया जा सकता है। ग्राम पंचायत सचिवों की तरफ से आख्या भी प्रस्तुत नहीं की गई है। सचिवों की लापरवाही के चलते ग्राम पंचायतों का विकास कार्य सुचारु रूप से नहीं चल पा रहा है। यह स्थित अत्यंत खराब है।

ऑडिट अभिलेख प्रस्तुत न करना वित्तीय अनियमितता जैसे गंभीर श्रेणी में आता है। एडीओ पंचायत गैसड़ी ने डीपीआरओ से इन लापरवाह ग्राम पंचायत सचिवों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की अपील की है और ऑडिट अभिलेखों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed