{"_id":"6a985cdc8033fb7fb70c6855","slug":"action-should-be-swift-in-cases-concerning-womens-interests-and-harassment-balrampur-news-c-99-1-slko1018-154187-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: महिला हित और उत्पीड़न से जुड़े मामलों में त्वरित हो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: महिला हित और उत्पीड़न से जुड़े मामलों में त्वरित हो कार्रवाई
Wed, 02 Sep 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 02 Sep 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
फोटो-37-बलरामपुर के विकास भवन में जनसुनवाई करती राज्य महिला आयोग की सदस्य ।-स्रोत : विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने बुधवार को महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सिटी मांटेसरी डिग्री कॉलेज, विशुनीपुर में छात्राओं से संवाद कर उन्हें शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
विकास भवन सभागार में आयोजित महिला जनसुनवाई के दौरान उपाध्यक्ष ने महिलाओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 15 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से प्रत्येक प्रकरण की जानकारी लेते हुए शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न और महिला हित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई की जाए, ताकि महिलाओं को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
इसके बाद सिटी मांटेसरी डिग्री कॉलेज में छात्राओं से संवाद के दौरान उन्होंने शिक्षा, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और अधिकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा की। उन्होंने छात्राओं को शासन की कल्याणकारी योजनाओं और सहायता सेवाओं का लाभ उठाने के लिए भी जागरूक किया।
विज्ञापन
उपाध्यक्ष ने वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर वहां रह रहे वरिष्ठजनों से बातचीत की और स्वास्थ्य, भोजन सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वृद्धजनों की आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखने और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
वन स्टॉप सेंटर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सहायता और सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा और संरक्षण से जुड़े मामलों में पीड़िताओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए और उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए।
उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य, सम्मान और स्वावलंबन के लिए संचालित शासन की योजनाओं का लाभ पात्रों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए। संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर महिला कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करें।