फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Action

18 विभागों के अफसरों का कटेगा एक दिन का वेतन

Thu, 09 Sep 2021 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Action
बलरामपुर। जिले के 18 विभागों के अफसरों का एक दिन का वेतन कटेगा। आईजीआरएस पोर्टल पर 97 प्रकरण लंबित पाए जाने पर डीएम ने कार्रवाई की है। उन्होंने तीन दिन में संतोषजनक जवाब न देने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डीएम श्रुति ने गुरुवार को बताया कि आईजीआरएस पोर्टल के सभी संदर्भों की समीक्षा की गई। इसमें आईजीआरएस ऑनलाइन, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, पीजी शासन व राजस्व परिषद संदर्भ के 97 प्रकरण समय से निस्तारित नहीं पाए गए। एसडीएम उतरौला के 21, एसडीएम तुलसीपुर के चार, एसडीएम सदर के 13, तहसीलदार उतरौला के 24, तहसीलदार तुलसीपुर के 12, तहसीलदार सदर के नौ, बेसिक शिक्षा, बीईओ गैसड़ी व जिला समाज कल्याण अधिकारी के दो-दो, परियोजना अधिकारी डूडा, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत पचपेड़वा, थानाध्यक्ष पचपेड़वा, उपायुक्त वाणिज्य कर, चकबंदी अधिकारी उतरौला, बीडीओ गैसड़ी, एडीओ पंचायत हरैया, गैसड़ी व सीडीपीओ सदर के एक-एक प्रकरण निस्तारित नहीं मिले।
विज्ञापन

इन सभी विभागों के अफसरों को चेतावनी दी गई है कि यदि तीन दिन में संतोषजनक जवाब नहीं देंगे तो संबंधित का एक दिन का वेतन काटकर शासन को रिपोर्ट प्रेषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed