फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Accused of forced religious conversion and human trafficking arrested

Balrampur News: जबरन धर्म परिवर्तन कराने और मानव तस्करी का आराेपी गिरफ्तार

Thu, 31 Jul 2025 09:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 09:20 PM IST
विज्ञापन
Accused of forced religious conversion and human trafficking arrested
बलरामपुर। पचपेड़वा क्षेत्र में जबरन धर्म परिवर्तन और महिला को नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश के मामले में पुलिस ने आरोपी जावेद को गिरफ्तार किया है। वह कटईयाभारी का रहने वाला है।
विज्ञापन


पीड़िता ने तहरीर में बताया कि 21 जून 2025 की शाम वह ढेकहरी चौराहे पर रोजमर्रा का सामान लेने गई थी, जहां आरोपी जावेद उसे बातों में फंसाकर नेपाल ले गया। वहां आरोपी के माता-पिता ने उसे काठमांडू पहुंचाया, जहां पैसों का लालच देकर जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया। इसके बाद उसके साथ गलत काम किया गया और उसे व बेटे को किसी अन्य देश में बेचने के लिए दलाल से संपर्क किया गया।
विज्ञापन

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 29 जुलाई को मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान ने बृहस्पतिवार को एफसीआई गोदाम के खंडहर के पास से मुख्य आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि आरोपी महिला को बढ़नी होते हुए नेपाल ले गया था, जहां शादी के बहाने उसे झांसे में लेकर बाद में उसके दस्तावेज और मोबाइल छीन लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article