फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Accounts of Mafia Rizwan Zaheer's daughter and son-in-law seized

Balrampur News: माफिया रिजवान जहीर की बेटी व दामाद के खाते सीज

Mon, 24 Apr 2023 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 24 Apr 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Accounts of Mafia Rizwan Zaheer's daughter and son-in-law seized
बलरामपुर। माफिया पूर्व सांसद रिजवान जहीर पर प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस ने संपत्ति कुर्क करने के बाद अब उनके दामाद रमीज के दो व बेटी जेबा रिजवान का एक खाता सीज कर दिया है। साथ ही अन्य संपत्तियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन



तुलसीपुर में जनवरी 2022 में पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन फिरोज पप्पू की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पूर्व सांसद रिजवान जहीर, दामाद रमीज व बेटी जेबा रिजवान समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जेबा व रमीज वर्तमान में जमानत पर बाहर हैं, जबकि पूर्व सांसद ललितपुर जेल में बंद हैं। वह प्रदेश के माफिया की सूची में शामिल हैं। पूर्व सांसद पर कई अन्य केस पहले से ही चल रहे हैं। प्रशासन उनकी संपत्ति को जब्त कर चुका है। मार्च में दामाद रमीज की 4.75 करोड़ की संपत्ति को प्रशासन ने कुर्क किया है।
विज्ञापन



एसपी केशव कुमार ने बताया कि माफिया रिजवान जहीर के दामाद रमीज का एक खाता तुलसीपुर स्टेट बैंक में संचालित है। दूसरा खाता इंडियन बैंक नई दिल्ली में है। दोनों खातों को सीज कर दिया गया है। वहीं, उनकी बेटी जेबा रिजवान का चैपुरवा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में संचालित खाता सीज किया गया है। उन्होंने बताया कि माफिया की अन्य संपत्तियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन






न्यायालय में पेश हुए पूर्व विधायक
पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी सोमवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश हुए। यहां पर पूर्व विधायक के पांच मुकदमों की सुनवाई होनी थी। पूर्व विधायक ने न्यायालय पर अर्जी दाखिल की। इसमें फर्जी फंसाने का आरोप लगाया। इस पर न्यायालय ने मामलों में सुनवाई की अलग-अलग तिथि तय की है। पूर्व विधायक जिले के माफिया की टाॅप टेन सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed