{"_id":"62a628655e600d0d164829c7","slug":"accident-balrampur-news-lko6348999105","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत ढहने से बालक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत ढहने से बालक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के कोइलखार गांव के मजरा सहियापुर में रविवार को एक व्यक्ति के मकान की छत अचानक भर भराकर ढह गई। घटना में परिवार के एक सदस्य की मौत हो गई, और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पंचनामा कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया है।
गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के सहियापुर निवासी राधेश्याम यादव मुंबई में रोजगार के सिलसिले में रहते हैं। रविवार को उनके सात वर्षीय बेटे सिद्घू व नौ वर्षीय शरद बरामदे में भोजन कर रहे थे। भोजन करते हुए सिद्धू कमरे में चला गया। इसी बीच कमरे की छत अचानक भर भराकर ढह गई। सिद्घू मलबे के नीचे दब गया। छत से गिरी ईंट शरद के सिर में लग गई। वह भी बेहोश हो गया। राधेश्याम की पत्नी सरिता ने मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर सिद्धू को बाहर निकाला। तब तक सिद्धू की मौत हो चुकी थी। घायल शरद को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रभारी निरीक्षक प्रेम प्रकाश पांडेय, एसआई परमानंद चौहान व हलका लेखपाल रघुनाथ तिवारी ने शव का पंचनामा कराकर परिजनों को सौंप दिया है। सरिता ने बताया कि चार माह पहले उनके पति मुंबई गए थे। बच्चे की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद