फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   accident

बस और बाइक की भिड़ंत में दो की मौत, एक घायल

Fri, 04 Mar 2022 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
accident
बलरामपुर। महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के रमईडीह चौराहे पर बस व बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल युवक का इलाज जिला मेमोरियल चिकित्सालय में चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस बस को कब्जे में लेकर घटना की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

रमईडीह चौराहे पर शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे नेशनल हाईवे पर बलरामपुर से जा रही प्राइवेेट बस और तुलसीपुर से आ रहे बाइक सवार तेज गति के कारण आमने-सामने भिड़ गए। घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो युवकों को एंबुलेंस से जिला मेमोरियल चिकित्सालय लाया गया। अस्पताल पहुंचते ही एक और युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

तीसरे युवक की बेहोशी की हालत में इलाज चल रहा है। तीनों युवकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि बस चालक मौके से फरार हो गया है। बस को कब्जे में लिया गया है। मृतकों की शिनाख्त कराई जा रही है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed