{"_id":"6ae0e187ac95891df60f61f6","slug":"accelerate-the-arrest-of-criminals-increase-vigilance-during-the-festive-season-balrampur-news-c-99-1-slko1019-156997-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाएं, त्योहारों पर बढ़ाएं सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाएं, त्योहारों पर बढ़ाएं सतर्कता
Tue, 27 Oct 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
फोटो-29-पुलिस लाइन में आयोजित बैठक को संबोधित करते एसपी।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। अपराधों पर अंकुश लगाने और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने के लिए पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने सोमवार शाम पुलिस लाइन में मासिक समीक्षा गोष्ठी की। उन्होंने आगामी त्योहारों के मद्देनजर रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच करने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बैठक में एसपी ने सबसे पहले लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने नकबजनी, वाहन चोरी और अन्य चोरी की घटनाओं का शीघ्र पर्दाफाश करने के लिए विशेष टीमें गठित करने के निर्देश दिए। साथ ही, सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र का प्रभावी इस्तेमाल करने पर जोर दिया।
एसपी ने अवैध मादक पदार्थों, शराब और हथियारों की तस्करी रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने तथा इंडो-नेपाल सीमा पर संयुक्त कॉम्बिंग और पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी करने और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीमों को क्षेत्र में सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए। वहीं, साइबर अपराधों से बचाव के लिए स्कूलों, कॉलेजों और बैंकों में जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया। सैनिक सम्मेलन के दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में एएसपी विशाल पांडेय, सीओ नगर अभिषेक सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।