{"_id":"689a252acd58f4dc2f0823c2","slug":"abdul-rehman-and-nisha-won-the-badminton-competition-balrampur-news-c-99-1-brp1003-131321-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में अब्दुल रहमान व निशा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में अब्दुल रहमान व निशा ने मारी बाजी
विज्ञापन
बलरामपुर के एमपीपी इंटर कॉलेज में बैडमिंटन खेलते खिलाड़ी।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। माध्यमिक खेल समिति की तरफ से सोमवार को एमपीपी इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए अब्दुल रहमान, सुमित, निशा व परी ने बाजी मारी। विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया।
जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में छह माध्यमिक स्कूलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। बालक 19 आयु वर्ग में लोक मान्य तिलक इंटर कॉलेज के अब्दुल रहमान ने स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज के सुमाल अहमद को 21-17 से पराजित किया। वहीं बालक 17 आयु वर्ग में लोक मान्य तिलक के सुमित ने एमपीपी इंटर काॅलेज के सुखबीर सिंह को 21-12 से हराकर मैच जीत लिया।
इसी तरह बालिका 19 आयु वर्ग में एमडीके कॉलेज की निशा कुमारी ने इसी विद्यालय की प्रिया गिरि को 21-14 परास्त किया। जूनियर बालिका वर्ग में भी एमडीके कॉलेज की परी ने इसी विद्यालय की करिश्मा को 21-15 से हराया। जिला खेल समिति के सचिव मोहम्मद सुहेल ने बताया कि विजेता प्रतिभागी अब मंडलीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर खेल शिक्षक मदन लाल, अभय शंकर, सईद अहमद, नवीन पाल, विवेक वर्मा, स्मिता पाठक, प्रगति श्रीवास्तव मौजूद रहे।