फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A Youngster died in a road accident.

सड़क हादसे में युवक की मौत

Sat, 10 Sep 2022 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
A Youngster died in a road accident.
पिपरहवा चौराहा(बलरामपुर)। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के पिपरहवा चौराहे के पास अचानक ई-रिक्शे के निकले पहिए की चपेट में आने से घायल बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है।
विज्ञापन

लालनगर सिपहिया निवासी संजीव कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह (40) गुरुवार की देर शाम तुलसीपुर से बाइक लेकर घर वापस आ रहे थे। रास्ते में पिपरहवा चौराहे के पास आगे चल रहे ई-रिक्शे का एक पहिया निकल गया। पहिया बाइक में आकर फंस गया। पहिया फंसने से राजू सिंह बाइक लेकर सड़क पर गिर गए। इसी की चपेट में आकर स्थानीय निवासी कंहई (50) भी घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल राजू सिंह को सीएचसी तुलसीपुर पहुंचाया। डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल के डाक्टर ने उनको लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। लखनऊ में उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर अवधेश राज सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed