फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A Youngster died in a road accident.

सड़क हादसे में युवक की मौत

Mon, 13 Jun 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
A Youngster died in a road accident.
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के तुलसीपुर-चौधरीडीह मार्ग पर हेंगहा पहाड़ी नाले के पास रविवार देर रात ईंट भट्ठे की ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों ने हरैया थाना के प्रभारी निरीक्षक से ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम सुल्ताना निवासी विनोद कुमार वर्मा (22) रविवार देर रात मणिपुर बाजार जा रहे थे। तभी चौधरीडीह मार्ग स्थित हेंगहा पहाड़ी नाले के पास ईंट भट्ठे की ट्रैक्टर-ट्रॉली ने विनोद को कुचल दिया। इससे विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर की केवल एक ही लाइट जल रही थी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना था कि भट्ठों पर चल रहे ट्रैक्टरों की हेड लाइट अक्सर खराब रहती है। लोगों ने ये भी बताया कि इससे क्षेत्र में अक्सर लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed