फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A young man died after being hit by a vehicle while buying vegetables

Balrampur News: सब्जी खरीदते समय वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Sun, 01 Feb 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 01 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
A young man died after being hit by a vehicle while buying vegetables
गौरा चौराहा। स्थानीय बाजार में शनिवार शाम करीब 7:30 बजे तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। ठेले से सब्जी खरीदते समय अचानक हादसा हुआ।
विज्ञापन

गौरा चौराहा क्षेत्र के ग्राम मुड़िला निवासी बेचन पासवान ने बताया कि बेटा राजकुमार पासवान (25) शनिवार शाम करीब 7:30 बजे बाजार से सब्जी खरीदने पैदल गए थे। सड़क के किनारे ठेले से सब्जी खरीदते समय अचानक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदनगर ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष हरीश सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके तलाश की जा रही है।

दो मासूम के सिर से छिन गया पिता का साया
राजकुमार पासवान की मौत से उनके दो बच्चों के सिर से पिता का साया छिन गया है। पिता बेचन पासवान ने बताया कि बेटे की पांच वर्ष पहले माया देवी के साथ शादी हुई थी। राजकुमार के दो बच्चे हैं। बेटा आकाश चार वर्ष का है, बेटी रीता दो वर्ष की है। राजकुमार की मां सरोजा देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। राजकुमार की पत्नी माया देवी पति की मौत से सदमे में हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed