{"_id":"69176a79f72250f6bc08cdf0","slug":"a-woman-was-duped-of-over-rs-2-lakh-in-the-name-of-buying-land-balrampur-news-c-99-1-brp1010-136980-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: महिला से भूमि खरीदने के नाम पर दो लाख से अधिक की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: महिला से भूमि खरीदने के नाम पर दो लाख से अधिक की ठगी
Fri, 14 Nov 2025 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 14 Nov 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज तराई। क्षेत्र में एक महिला के साथ भूमि बेचने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ग्राम दुंदरा निवासी शाहजहां ने सिविल जज (सीडी)/एसीजेएम की अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। न्यायालय के आदेश पर थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
पीड़िता ने अदालत को बताया कि ग्राम दुंदरा के निवासी तीरथराम पुत्र दयाराम ने स्वयं को एक जमीन का वास्तविक हिस्सेदार बताते हुए उसे बेचने की इच्छा जताई। भरोसा दिलाने के बाद आरोपी ने 28 मार्च 2025 को 20,000 रुपये नकद लेकर विक्रय विलेख पंजीकृत कराया। बाद में यह तथ्य सामने आया कि तीरथराम द्वारा बेची गई उसी भूमि पर इंडियन बैंक की कंदैला शाखा का कर्ज चल रहा था।
ऋण खाते को समायोजित कराने के नाम पर पति साबिर खान के बैंक खाते से 1,81,230 रुपये की राशि आरोपी तीरथराम के खाते में जमा करवाई गई। इस प्रकार आरोपी ने कुल 2,01,230 रुपये हड़प लिए। अदालत के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।