फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A woman slipped and fell into a canal, died by drowning

Balrampur News: पैर फिसलने से नहर गिरी महिला, डूबने से मौत

Thu, 28 Aug 2025 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
A woman slipped and fell into a canal, died by drowning
बलरामपुर। उतरौला के मनकाकोट गांव स्थित पुल पर अपने दो बच्चों को लिए चाट खरीदने गई महिला ग्राम बिथरिया परसपुर निवासी नीतू (32) का पैर फिसलने से नहर में गिर गई। मां को डूबता देख बच्चे पुल पर मदद के लिए हल्ला-गुहार करते रहे। स्थानीय लोग जब तक कुछ समझ पाते महिला तेज धारा में बह गई। एक घंटे बाद महिला का शव दो किलोमीटर दूर स्थित केवटनडीह पुल के पास सरयू नहर में उतराता गया।
विज्ञापन

बिथरिया परसपुर गांव की रहने वाली नीतू के पति राम सिंह वर्मा की तीन वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। वह अपने आठ वर्षीय बेटे सत्यम व छह वर्षीय अभय के साथ घर में अकेली रहती थी। बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे बच्चों ने चाट खाने को कहा, तो वह उनको साथ लेकर मनकाकोट स्थित पुल पर पहुंच गई। इसी बीच किसी का फोन आ गया, तो वह पुल की छोटी रेलिंग पर झुककर बात करने लगी। तभी पैर फिसल जाने से वह नहर में गिर गई।
विज्ञापन

बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़ पड़े, लेकिन नहर में पानी अधिक होने के कारण कोई उन्हें बचाने के लिए नहर में कूदने की हिम्मत नहीं जुटा सका। ग्रामीणों व पुलिस के प्रयास से एक घंटे बाद केवटनडीह पुल के पास शव को निकाला गया। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि मृतका के ससुराल पक्ष से अभी कोई नहीं आया है। मायके में संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed