{"_id":"69ef9a5223969accfc0c2af3","slug":"a-wave-of-faith-surged-in-devipatan-on-ekadashi-balrampur-news-c-99-1-brp1010-147139-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: एकादशी पर देवीपाटन में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: एकादशी पर देवीपाटन में उमड़ा आस्था का सैलाब
Mon, 27 Apr 2026 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 27 Apr 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
फोटो-6-बलरामपुर के देवीपाटन मंदिर पर लगी महिलाओं की भीड़ ।-संवाद
तुलसीपुर। एकादशी पर शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में जनसैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार भोर में कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं और मां पाटेश्वरी के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
मुख्य पुजारी विशेष नाथ योगी ने बताया कि हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन मां के दर्शन करने से मन को शांति मिलती है और संचित पापों से मुक्ति मिलती है। इसी आस्था के साथ दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर माता के चरणों में मत्था टेका। दर्शन करने आई सपना देवी ने बताया कि वह हर एकादशी पर माता के दरबार में हाजिरी लगाने आती हैं। कहा कि मां के दर्शन से मन को अपार शांति मिलती है और जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। उमा देवी ने कहा कि एकादशी का व्रत और मां पाटेश्वरी का दर्शन उनके जीवन में खुशहाली लाता है। मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। भारी भीड़ के बावजूद श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन कराए गए।