फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A vicious member of a cyber fraud gang was arrested from Lucknow

Balrampur News: साइबर फ्रॉड गिरोह का शातिर लखनऊ से गिरफ्तार

Wed, 27 Aug 2025 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
A vicious member of a cyber fraud gang was arrested from Lucknow
बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पकड़े गए आरोपी की जानकारी देते एसपी विकास कुमार। संवाद - फोटो : जूडो प्रतियोगिता में विजेता ​खिलाड़ी को प्रमाण पत्र प्रदान करते मुख्य अति​थि।
बलरामपुर।
विज्ञापन

साइबर फ्रॉड गिरोह के एक और सक्रिय सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सौरभ कुमार फिरोजाबाद के सिरसा खास का रहने वाला है। लखनऊ के सेक्टर-एम, आशियाना में रहकर साइबर ठगी कर रहा था। साइबर पुलिस ने उसे यहीं से गिरफ्तार किया है। सौरभ गिरोह के सरगना सस्पियर का करीबी है। उसने कई महिलाओं को अपने जाल में फंसाया था।
एसपी विकास कुमार ने बुधवार को बताया कि सौरभ गिरोह के सरगना सस्पियर की बाइनेंस आईडी के माध्यम से बड़े पैमाने पर लेनदेन करता था। जांच में अब तक कुल 85 बैंक खाते सामने आए हैं, जिनमें से 31 बैंक खातों के लेनदेन का विवरण प्राप्त हो चुका है। इनमें 24.29 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ है। अन्य खातों की जांच अभी जारी है।
विज्ञापन

सौरभ के मोबाइल की जांच में कई फर्जी दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। इनमें एक आधार कार्ड उसके नाम से और एक सौरभ सिंघानिया के नाम से मिला है। कई संदिग्ध इकरारनामे भी प्राप्त हुए हैं, जिनमें कुछ युवतियों ने लिखित रूप में यह स्वीकार किया है कि वे शादी के लिए दबाव नहीं डालेंगी और न ही कभी शिकायत करेंगी। पुलिस इसे बेहद गंभीर और संदिग्ध मानते हुए अलग से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कियों से अश्लील चैटिंग के सबूत
सौरभ के मोबाइल से कई लड़कियों के अश्लील चैट मिले हैं। पुलिस का मानना है कि आरोपी लड़कियों को फंसाकर उनसे भी अनुचित लाभ उठाने की कोशिश करता था। इनमें लखनऊ के साथ ही कई जिलों की महिलाएं शामिल हैं।
ऑनलाइन ट्रेडिंग से करता था ठगी

पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरोह ऑनलाइन ट्रेडिंग, निवेश और फर्जी लिंक भेजकर लोगों को जाल में फंसाता था। शुरुआत में छोटी रकम का लालच देकर भरोसा जीतता, फिर धीरे-धीरे लाखों की ठगी करता। अब तक करोड़ों रुपये की ठगी की पुष्टि हो चुकी है।

सौरभ कुमार से गहन पूछताछ जारी है। गिरोह के अन्य सदस्यों की भी पहचान की जा रही है। पुलिस विशेष टीम, साइबर सेल और अन्य जनपदों की पुलिस के साथ मिलकर पूरे नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी है। जल्द ही गिरोह के बाकी सदस्यों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है।
विकास कुमार, एसपी बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed