{"_id":"68d02dd16de908796406ce89","slug":"a-two-lane-road-will-be-built-from-santoshi-mata-temple-to-jharkhandi-temple-balrampur-news-c-99-1-slko1018-133855-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: संतोषी माता मंदिर से झारखंडी मंदिर तक बनेगी टू लेन सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: संतोषी माता मंदिर से झारखंडी मंदिर तक बनेगी टू लेन सड़क
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर में संतोषी माता मंदिर से परेड ग्राउंड होते हुए झारखंडी मंदिर तक टू लेन सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। 2.44 किलोमीटर लंबी टू लेन सीसी सड़क के निर्माण को मंजूरी मिलने पर सदर विधायक पल्टूराम व नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया।
शिविर कार्यालय पर प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सदर विधायक पल्टूराम ने बताया कि गोंडा रोड पर संतोषी माता मंदिर तिराहा से परेड ग्राउंड होते हुए झारखंडी मंदिर तक सीसी रोड के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री को प्रस्ताव सौंपा गया था। मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से इस परियोजना के तहत 2.440 किलोमीटर टू लेन सीसी सड़क निर्माण के लिए नौ करोड़ 90 लाख तीन हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है। सड़क निर्माण के साथ विद्युत पोल एवं अन्य विभागों के शिफ्टिंग कार्य के लिए 2.5 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि मिली है।
उन्होंने बताया कि यह परियोजना पंडित दीन दयाल उपाध्याय योजना के तहत स्वीकृत की गई है। इसके माध्यम से तहसील व ब्लॉक कार्यालय को बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। यह सड़क नगर में सुगम यातायात का साधन बनेगी। नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने भी नगर की इस प्रमुख सड़क के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजा था। मंजूरी मिलने पर खुशी जताई।