फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A trolley ran over a sleeping youth in the Balrampur sugar mill yard, resulting in his death

Balrampur News: बलरामपुर चीनी मिल यार्ड में सोते युवक पर चढ़ी ट्राॅली, मौत

Mon, 24 Feb 2025 07:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 07:52 PM IST
विज्ञापन
A trolley ran over a sleeping youth in the Balrampur sugar mill yard, resulting in his death
जाहिद।-फाइल फोटो
बलरामपुर। बलरामपुर चीनी मिल के यार्ड में ट्रॉली के नीचे कुचल कर युवक की मौत हो गई। युवक इटियाथोक से ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लेकर मिल आया था। रात वो ट्रॉली के नीचे ही सो गया था। सुबह यार्ड खुला तो जल्दबाजी में किसी ने उसका ट्रैक्टर आगे बढ़ा दिया, इसी दौरान यह हादसा हो गया।
विज्ञापन

रविवार रात ट्रैक्टर-ट्राॅली से गन्ना लेकर इटियाथोक थाना क्षेत्र के भोपालपुर निवासी जाहिद अली (40) यार्ड आए थे। रात में वह ट्रॉली के नीचे ही सो गए, सोमवार की सुबह यार्ड खुलते समय कुछ लोग वहां खड़े हुए ट्रैक्टर को आगे-पीछे करने लगे। इसी दौरान किसी ने जाहिद का ट्रैक्टर भी आगे बढ़ा दिया, वह उसी ट्रॉली के नीचे सो रहे थे। ट्राॅली उनके ऊपर चढ़ गई। उस समय कई ट्रैक्टर स्टार्ट थे, उनके शोर में किसी को जाहिद की आवाज नहीं सुनाई दी। बाद में ट्रॉली के नीचे दबे युवक पर सबकी नजर गई तो उन्हें निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत भोपालपुर के प्रधान कमलेश कुमार के मुताबिक जाहिद अली बलरामपुर चीनी मिल में ट्रैक्टर-ट्राॅली से गन्ना बेचने गए थे। जाहिद इटियाथोक के सत्य प्रकाश का गन्ना लेकर मिल आए थे। युवक की मौत की सूचना पर परिवार के लोग बलरामपुर पहुंचे, संयुक्त जिला अस्पताल में परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। नगर कोतवाली के अतिरिक्त निरीक्षक संतोष कुमार ने मामले की सूचना दर्ज कर ली गई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed