फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A red mark will be placed 48 hours before the encroachment is removed

Balrampur News: अतिक्रमण हटाने से 48 घंटे पहले लगाया जाएगा लाल निशान

Sat, 27 Dec 2025 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
A red mark will be placed 48 hours before the encroachment is removed
बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल मार्ग पर अतिक्रमण हटाने के ​लिए निशान लगाने के दौरान लोगों से
बलरामपुर। नगर में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जा रहा है। नगर पालिका प्रशासन ने अब अतिक्रमण हटवाने से 48 घंटे पहले चिह्नांकन करने का निर्णय लिया है। नगर पालिका कर्मचारी अतिक्रमण को चिह्नित करने के बाद लाल निशान लगा देंगे, ताकि लोग स्वयं अतिक्रमण हटा सकें।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रूट चार्ट के अनुसार जिस रोड पर अभियान चलना है उसपर नगर पालिका की टीम 48 घंटा पूर्व अतिक्रमण चिह्नित करके लाल निशान लगाएगी। लाल निशान लगने के 48 घंटे के अंदर स्वयं अतिक्रमण न हटाने की स्थिति में नगर पालिका द्वारा नियमानुसार अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने शुक्रवार की देर रात नगर के अंबेडकर तिराहा से मेजर चौराहा तक नगर पालिका की टीम के साथ निरीक्षण किया। सभी दुकानदारों से अपील की कि अपनी दुकान निर्धारित सीमा के अंदर ही लगाएं। सड़क की पटरी पर अवैध अतिक्रमण ना करें। शनिवार की सुबह नगर पालिका के जलकल जेई धर्मेंद्र कुमार गौड़ के नेतृत्व में टीम ने मेजर चौराहा से अंबेडकर तिराहा तक अतिक्रमण वाले स्थान को चिह्नित कर लाल निशान लगाया। निशान लगाते समय टीम के सदस्यों को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed