फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A rare owl from the foggy region arrived at the school

Balrampur News: विद्यालय में पहुंचा बफीले क्षेत्र का दुर्लभ उल्लू

Fri, 13 Feb 2026 10:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
A rare owl from the foggy region arrived at the school
बलरामपुर के लालनगर में मिला उल्लू ।-स्रोत : ग्रामीण
पिपरहवा चौराहा। क्षेत्र के लालनगर स्थित श्रीराधा कृष्ण विद्यालय परिसर में बृहस्पतिवार दोपहर में एक दुर्लभ प्रजाति का उल्लू बैठा दिखाई दिया। अचानक पक्षी को देखकर बच्चों में कौतूहल बन गया। विद्यार्थियों ने तत्काल इसकी सूचना शिक्षकों को दी। स्कूल प्रशासन की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के मुताबिक हिमालय के बफीले क्षेत्र में ऐसा सफेद रंग का उल्लू पाया जाता है।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी बृजेश सिंह परमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में उल्लू पूरी तरह स्वस्थ पाया गया। उन्होंने कहा कि उल्लू प्रायः रात्रिचर पक्षी होता है और दिन के समय उसे स्पष्ट दिखाई नहीं देता है। संभवतः यही कारण है कि वह अपने प्राकृतिक आवास से भटककर आबादी वाले क्षेत्र में पहुंच गया। रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम उल्लू को अपने साथ ले गई और जरूरी औपचारिकताओं के बाद उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed