{"_id":"6ae61cd95d14e3b5b00e4fc1","slug":"a-pledge-to-form-an-sp-government-in-2027-by-internalizing-the-ideas-of-great-figures-balrampur-news-c-99-1-slko1018-157241-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: महापुरुषों के विचारों को आत्मसात कर 2027 में सपा सरकार बनाने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: महापुरुषों के विचारों को आत्मसात कर 2027 में सपा सरकार बनाने का संकल्प
Sat, 31 Oct 2026 10:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 31 Oct 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया भवन में शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल और महान समाजवादी चिंतक आचार्य नरेंद्र देव की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर सपाइयों ने उन्हें नमन किया। साथ ही वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव जीतकर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गोंडा की पूर्व लोकसभा प्रत्याशी श्रेया वर्मा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि आचार्य नरेंद्र देव ने समाजवाद, समानता और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को आगे बढ़ाया। दोनों महापुरुषों के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात कर जनता के बीच जाने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में सपा की सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा।
गैसड़ी विधायक राकेश यादव ने भी दोनों महापुरुषों के योगदान को याद करते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका बेहद अहम है।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मणिक लाल कश्यप ने की। इस दौरान पूर्व विधायक जगराम पासवान, डॉ. अब्दुल मन्नान, इकबाल जावेद, शत्रुहन प्रसाद वर्मा, गणेश प्रसाद यादव, कृष्ण कुमार गिहार, रामदयाल यादव, मनीष चंद सोनकर और आयुष सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।