फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A parking lot will be built in the Devipatan Temple corridor at a cost of 100 million.

Balrampur News: देवीपाटन मंदिर कॉरिडोर में 10 करोड़ से बनेगी पार्किंग

Fri, 20 Feb 2026 10:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
A parking lot will be built in the Devipatan Temple corridor at a cost of 100 million.
बलरामपुर के तुलसीपुर में वाहन अड्डा के लिए चिह्नित जमीन ।-संवाद
तुलसीपुर। देवीपाटन मंदिर कॉरिडोर के में अब हाईटेक पार्किंग का निर्माण कराया जाएगा। लगभग 10 करोड़ रुपये से आधुनिक पार्किंग का निर्माण शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के पास कारवान बाग क्षेत्र में कराया जाएगा।
विज्ञापन

प्रशासन पहले ही कलश चौराहे से देवीपाटन स्थित सीरिया नाला, हरैय्या तिराहा, लाल चौराहा होते हुए मिल चुंगी नाका तक फोरलेन निर्माण एवं भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रारंभ कर चुका है। कॉरिडोर परियोजना का मुख्य उद्देश्य मंदिर क्षेत्र को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और आकर्षक स्वरूप प्रदान करना है, ताकि श्रद्धालुओं व पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। देवीपाटन मंदिर में नवरात्र और अन्य प्रमुख पर्व पर लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस दौरान हजारों दोपहिया और चारपहिया वाहन नगर में प्रवेश करते हैं, जिससे जाम और पार्किंग की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
विज्ञापन

प्रस्तावित हाईटेक पार्किंग के निर्माण से समस्या का स्थायी समाधान मिलने की उम्मीद है। योजना के तहत वाहन अड्डे में व्यवस्थित पार्किंग स्थल, सीसीटीवी आधारित सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन प्रणाली तथा यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे मंदिर क्षेत्र में अनियंत्रित पार्किंग पर रोक लगेगी और यातायात सुचारु रहेगा। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अफरोज अहमद रिंकू ने बताया कि कॉरिडोर निर्माण से क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी। स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के अवसर सृजित होंगे और नगर का सुंदरीकरण भी होगा। शासन के सहयोग से परियोजना को शीघ्र धरातल पर उतारने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed