फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A new police station will be built in Naya Nagar by connecting 141 villages.

Balrampur News: 141 गांवों को जोड़कर नया नगर में बनेगी नई पुलिस चौकी

Wed, 05 Nov 2025 09:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 09:33 PM IST
विज्ञापन
A new police station will be built in Naya Nagar by connecting 141 villages.
-बलरामपुर के नयानगर में चौकी के लिए चिह्नित जमीन ।-संवाद
रेहरा बाजार। क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए नया नगर बाजार में पुलिस चौकी स्थापित की जा रही है। चौकी बनने से 141 गांवों की करीब 40 हजार आबादी और बाजार के लगभग 600 व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। चौकी निर्माण के लिए भूमि का चिह्नांकन हो चुका है और नींव की खोदाई के साथ निर्माण सामग्री एकत्र की जा रही है। जल्द ही एसपी विकास कुमार इसका शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन


क्षेत्रवासी राघवराम, मुकेश कुमार, गंगाराम, भोला, लालमन वर्मा, कयामूद्दीन, नूरुल, कामता प्रसाद और माता प्रसाद ने बताया कि चौकी बनने से बाजार की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। अभी तक किसी भी घटना पर पुलिस सहायता के लिए लोगों को रेहरा बाजार थाने तक जाना पड़ता था, जिससे समय की बर्बादी होती थी। नई चौकी बनने से पुलिस गांवों में तुरंत पहुंच सकेगी और अराजक तत्वों पर अंकुश लगाया जा सकेगा। व्यापारियों ने कहा कि बाजार में चौकी की स्थापना से दुकानदारों और ग्राहकों दोनों को सुरक्षा का भरोसा मिलेगा। त्योहारों या भीड़भाड़ के समय में पुलिस की मौजूदगी से अपराध की घटनाओं पर स्वाभाविक रूप से रोक लगेगी। (संवाद)
विज्ञापन

कई ग्राम सभाओं को भी जोड़ा जाएगा

प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया कि नया नगर चौकी का क्षेत्राधिकार काफी विस्तृत होगा। इसमें ग्राम सभा बूधीपुर, सराय खास, नया नगर, घोघरा, कंछर, सेमरा, बैरिया, सुर्जनपुर और नया नगर कस्बा समेत कुल 141 गांव शामिल किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि चौकी पर एक चौकी प्रभारी सहित छह कांस्टेबल की टीम 24 घंटे तैनात रहेगी। चौकी परिसर में सीसीटीवी, वायरलेस सुविधा और आवश्यक कार्यालय भवन भी बनाए जा रहे हैं, ताकि पुलिस तत्काल कार्रवाई कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में बढ़ेगी पुलिस की पहुंच
स्थानीय लोगों का कहना है कि नया नगर में पुलिस चौकी की स्थापना से न केवल सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि ग्रामीणों का पुलिस पर भरोसा भी बढ़ेगा। पास में चौकी होने से महिलाओं, बुजुर्गों और व्यापारियों को आपात स्थिति में त्वरित सहायता मिल सकेगी। एसपी विकास कुमार ने कहा कि आम लोगों को सुविधा देने के लिए प्रयास किया जा रहा है। बताया कि चौकी बनने से लोगों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed