{"_id":"675f18a6b14b73a83a0284f6","slug":"a-grant-of-rs-32-lakh-will-be-given-for-opening-a-custom-hiring-center-balrampur-news-c-99-slko1019-118424-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: कस्टम हायरिंग सेंटर खाेलने पर मिलेगा 32 लाख रुपये का अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: कस्टम हायरिंग सेंटर खाेलने पर मिलेगा 32 लाख रुपये का अनुदान
Sun, 15 Dec 2024 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। किसान अनुदान पर कृषि यंत्र खरीद सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन युवाओं के लिए भी अच्छा मौका है, जो कस्टम हायरिंग सेंटर खोलकर आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार करना चाहते हैं। इसके लिए 32 लाख तक का अनुदान दिया जाएगा।
शासन ने प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फार इन सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्राप रेज्ड्यू योजना के अंतर्गत फसल अवशेष जलाने से रोकने के लिए कृषि यंत्रों का लक्ष्य जारी कर साइट खोली है। किसान www.agriculture.up.gov.in पर आवेदन कर अपना टोकन प्राप्त कर सकते हैं। कृषि यंत्रों पर 80 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा। उप कृषि निदेशक नरेंद्र कुमार ने बताया कि कस्टम हायर सेंटर के लिए 30 लाख और फार्म मशीनरी बैंक पर 10 लाख समेत 40 लाख रुपये के इस प्रोजेक्ट पर 32 लाख रुपये का अनुदान मिलेगा। वहीं आठ लाख रुपये लाभार्थी को अपने पास से लगाने होंगे।कस्टम हायर सेंटर के लिए 60 हॉर्स पावर क्षमता का ट्रैक्टर तथा अन्य संबंधित कृषि यंत्र खरीदने होंगे। इससे कम क्षमता के कस्टम हायर सेंटर के लिए 10 लाख रुपये का अनुदान मिलेगा। युवा अनुदान प्राप्त कर कस्टम हायर सेंटर खोलकर कृषि यंत्रों को किराये पर देकर हर माह अच्छी कमाई कर सकेंगे। आलू खोदाई मशीन, आलू बोआई मशीन, चेप कटर, रीपर कम बाइंडर, कल्टीवेटर, चैफ कटर, स्ट्रा रीपर, हैरो, रोटावेटर आदि मशीन की खरीद पर अनुदान पाने के लिए किसान ऑनलाइन आवेदन करें। कृषि यंत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 दिसंबर की रात 12 बजे तक होंगे।