{"_id":"6a14853e629b1b15a0081771","slug":"a-drain-will-be-built-at-a-cost-of-25-lakh-rupees-the-old-market-will-get-relief-from-waterlogging-balrampur-news-c-99-1-brp1010-148993-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 25 लाख से बनेगा नाला, पुरानी बाजार को जलभराव से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 25 लाख से बनेगा नाला, पुरानी बाजार को जलभराव से मिलेगी राहत
Mon, 25 May 2026 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 25 May 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर। पुरानी बाजार क्षेत्र में लंबे समय से लंबित नाला निर्माण की मांग पूरी होने जा रही है। मिल चुंगी नाका से होते हुए महात्मा गोपाल दास मंदिर के पीछे से गुजरने वाले नाले के निर्माण के लिए नगर पंचायत ने 25 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।
वर्षों से नाला न होने के कारण बाबा गोपाल दास मंदिर परिसर और आसपास के दर्जनों घरों के सामने जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई थी। घरों से निकलने वाला गंदा पानी जमा होने से पूरे इलाके में दुर्गंध फैलती थी, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता था और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती थी। बजट स्वीकृत होने की जानकारी मिलते ही पुरानी बाजार क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। वार्ड नंबर सात के सभासद प्रतिनिधि विजय प्रताप सोनी ने प्रस्ताव को मंजूरी देने और बजट उपलब्ध कराने के लिए नगर पंचायत प्रशासन का आभार व्यक्त किया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज ने बताया कि 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक नाले का निर्माण कार्य बरसात शुरू होने से पहले पूरा करा लिया जाएगा, ताकि मानसून के दौरान लोगों को जलभराव और कीचड़ की समस्या से स्थायी राहत मिल सके। कहा कि नाले के निर्माण से वार्ड नंबर सात समेत आसपास के कई मोहल्लों की जल निकासी व्यवस्था सुचारू हो जाएगी।