{"_id":"69039f9590427efcf00b5745","slug":"a-case-was-registered-against-seven-police-personnel-on-the-orders-of-the-court-balrampur-news-c-99-1-brp1008-136041-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: न्यायालय के आदेश पर सात पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: न्यायालय के आदेश पर सात पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज
विज्ञापन
बलरामपुर। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनूप कुमार पांडेय के आदेश पर थाना रेहरा बाजार की पुलिस ने 30 अक्तूबर को सात पुलिस कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पेहर बाजार में 13 मई 2024 को सुबह करीब 11 बजे रेहरा बाजार क्षेत्र के ग्राम महिली मलंगडीह निवासी शहजाद के साथ पुलिस से विवाद हुआ था। न्यायालय के आदेश पर रेहरा बाजार में सिपाही ओम प्रकाश यादव, विवेक सिंह, दरोगा भूपेंद्र यादव, सिपाही अंकित मौर्य, वासदेव गौर, लाल बहादुर व अर्जन यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
शहजाद ने बताया कि 13 मई 2024 को रिश्तेदार की शादी में जा रहा था। पेहर बाजार में सिपाही ओम प्रकाश यादव, विवेक सिंह और दरोगा भूपेंद्र यादव ने चार पहिया वाहन रोककर लाइसेंस व कागजात मांगे। ड्राइविंग लाइसेंस को मोबाइल पर दिखाया तो नहीं माने। तीनों ने जमीन पर धक्का देकर बुरी तरह पिटाई की। सिपाहियाें ने सीएचसी सादुल्लाहनगर ले जाकर इलाज कराया। इसके बाद चालान करके कार को सीज कर दिया। सिपाही 10 हजार रुपये की मांग कर रहे थे।
उतरौला एसडीएम के कोर्ट से 13 मई 2024 को शाम 6:30 बजे जमानत हुई। 15 मई 2024 को पीड़ित ने रजिस्टर्ड डाक से पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेजा। एसपी ने जिला अस्पताल में जांच कराकर कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई न होने पर न्यायालय में वाद दायर किया। सुनवाई के बाद न्यायालय ने केस दर्ज करके कार्रवाई का आदेश दिया। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज करके जांच की जा रही है।