फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   95 patients were examined at the AYUSH health camp

Balrampur News: आयुष स्वास्थ्य शिविर में 95 मरीजों के सेहत की हुई जांच

Tue, 09 Jun 2026 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 09 Jun 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
95 patients were examined at the AYUSH health camp
फोटो-7-बलरामपुर के रानी तालाब पर लगे ​शिविर में मरीजों को दवा वितरित करते कर्मी ।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। नगर के रानी तालाब स्थित हनुमान मंदिर में मंगलवार को आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 95 मरीजों के सेहत की जांच की गई। लोगों को आयुर्वेद व होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ प्रभारी क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने किया। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर के चिकित्साधिकारी डॉ. रामजी व राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नहर बालागंज की चिकित्साधिकारी डॉ. सीमा त्रिपाठी ने मरीजों का परीक्षण कर इलाज किया। गर्मी में उल्टी-दस्त व बुखार से बचाव की जानकारी दी। आयुर्वेदिक दवाओं से उपचार के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मरीजों को खानपान में संतुलन बनाए रखने, नियमित व्यायाम करने और योग को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह भी दी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि आयुष आपके द्वार शिविर का उद्देश्य लोगों तक आयुष चिकित्सा पद्धति की सेवाएं पहुंचाना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि बदलती जीवनशैली के कारण कई बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं, जिनसे बचाव के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वस्थ दिनचर्या अपनाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed