{"_id":"5cd8670fbdec22075f577fed","slug":"91557686031-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम की खराबी ने ठंडा किया वोटरों का उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम की खराबी ने ठंडा किया वोटरों का उत्साह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलरामपुर। ईवीएम में आई खराबी के चलते वोटर का उत्साह ठंडा पड़ा गया। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में लगातार ईवीएम खराब होने की शिकायतें मिलती रहीं। पीठासीन अधिकारियों की सूचना पर मौके पर पहुंची मास्टर ट्रेनरों की टीमों ने ईवीएम को दुरुस्त कराकर मतदान दोबारा शुरू कराया।
सदर विधानसभा क्षेत्र में एमपीपी इंटर कॉलेज में दो बूथ पर ईवीएम खराब होने की शिकायत मिली। पीठासीन की सूचना पर मौके पर पहुंचे मास्टर ट्रेनर ने तत्काल ईवीएम को दुरुस्त किया। इस दौरान लाइन में लगे वोटरों का उत्साह ईवीएम दुरुस्त होने तक ठंडा रहा और ईवीएम ठीक होने का इंतजार करते रहे। इसी मतदान केंद्र पर कई वोटरों ने ईवीएम के खुला होने की भी शिकायत की। थोड़ी देर में प्रशासन ने इस कमी को दूर कराया।
तुलसीपुर एसडीएम विनोद सिंह के मुताबिक विधानसभा क्षेत्र में सात जगहों पर ईवीएम में गड़बड़ी पाई गई। मौके पर मास्टर ट्रेनरों को भेजकर तत्काल ईवीएम की कमी को दूर किया। सदर विधानसभा के पेहर बाजार व रमवापुर में भी ईवीएम खराब होने की शिकायत की गई। मास्टर ट्रेनरों ने मौके पर पहुंचकर ईवीएम दुरुस्त कराया। गैसड़ी विधानसभा में लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज में ईवीएम खराब होने की शिकायत की गई।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि जिन-जिन मतदान केंद्रों से ईवीएम खराब होने की शिकायतें आईं वहां तत्काल मास्टर ट्रेनरों को भेजकर ईवीएम मशीनें दुरुस्त कराया गया है और मतदान प्रक्रिया तुरंत शुरू करा दी गई है। सभी मास्टर ट्रेनर ईवीएम दुरुस्त कराने के लिए क्षेत्रों में मोबाइल भ्रमण करते रहे।