फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   आग में झुलस कर अधेड़ की मौत, 13 घर जलकर राख

आग में झुलस कर अधेड़ की मौत, 13 घर जलकर राख

Sun, 28 Apr 2019 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
आग में झुलस कर अधेड़ की मौत, 13 घर जलकर राख
आग में झुलसने से अधेड़ की मौत, 13 घर जलकर राख
विज्ञापन


बलरामपुर। दो थाना क्षेत्रों में लगी आग की लपटों ने कई घरों पर जमकर कहर बरपाया। 13 घरों की गृहस्थी जलकर खाक हो गई। एक अधेड़ भी आग बुझाने के चक्कर में झुलस गया जिसकी इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

ललिया थाना क्षेत्र के गंगापुर कैराती गांव में रविवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। भीषण गर्मी व तेज हवा के चलते आग की लपटों ने आंधी, भारत, चंद्रिका, गुल्ले, नियामत, दिग्विजय, सरदार, आज्ञाराम, चिन्ने, विजय प्रताप व अनोखी सहित करीब 12 घरों को अपने आगोश में लेकर जलाकर राख कर दिया।
विज्ञापन


आग बुझाने के चक्कर में भारत यादव(55) गंभीर रुप से झुलस गए। भारत को इलाज के लिए एंबुलेंस से सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रणव पांडेय ने बताया कि हालत गंभीर होने के चलते भारत की रास्ते में ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसओ ललिया अरविंद कुमार गुप्ता व चौकी प्रभारी मथुरा बाजार अश्वनी दूबे ने दल-बल के साथ आग बुझाने में ग्रामीणों की मदद की। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

कंपाउंडर योगेश्वर नाथ उपाध्याय व एएनएम शकुंतला ने माौके पर पहुंचकर पीड़ितों को दवाएं वितरित की। सूचना के बाद भी दमकल की कोई गाड़ी नहीं पहुंची। आज्ञाराम, चिनके व नियमत का पानी का इंजन भी जल गया है।

हल्का लेखपाल महराज नरायन ने बताया कि क्षति का आंकलन कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है। शीघ्र ही पीड़ितों को मदद मुहैया कराई जाएगी। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के घोघरा ग्राम पंचायत के मजरा सेमरा में अज्ञात कारणों से लगी आग में राम उजागर की घर-गृहस्थी जलकर राख हो गई।


घर में रखा 13500 रुपये व 10 हजार रुपये के जेवर, कागजात, कपड़े, बर्तन व गृहस्थी के सामान जलकर राख हो गए। राजस्व निरीक्षक शेष राम आर्या ने बताया कि मौके पर लेखपाल हरिश्याम चौबे को भेजा गया है। शीघ्र ही पीड़ित को मदद मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed