फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   व्यापारियों के एक गुट ने बाजार बंद कर जताया विरोध

व्यापारियों के एक गुट ने बाजार बंद कर जताया विरोध

Fri, 18 Jan 2019 12:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
व्यापारियों के एक गुट ने बाजार बंद कर जताया विरोध
बलरामपुर। नगर की सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए जारी प्रशासनिक अभियान को लेकर नगर के व्यापारी दो गुटों में बंट गए। सपा समर्थित व्यापार मंडल ने जहां गुरुवार को प्रशासनिक अभियान के खिलाफ नगर बंद कराकर विरोध जताया। वहीं उद्योग व्यापार मंडल दुकानें खोलने की अपील कर रहा था।
विज्ञापन



नगर में आएदिन लगने वाले जाम और सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण के चलते सदर एसडीएम के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा है। एसडीएम अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से भारी जुर्माना भी वसूल रहे हैं।
विज्ञापन



भारी जुर्माना व उत्पीड़न से नाराज सपा समर्थित अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री आरके गुप्ता, नगर अध्यक्ष संजय मोदी, नगर युवा अध्यक्ष समर जावेद, जिला युवा अध्यक्ष प्रशांत जायसवाल तथा महामंत्री राज कुमार गुप्ता आदि ने गुरुवार को नगर बंद कराकर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि अतिक्रमण के तहत जुर्माना 100 से 500 रुपये तक ही किया जाए। दुकानदारों को बारिश से बचने के लिए 4 फीट का छज्जा व दो फीट की सीढ़ी बनाने दी जाए। पटरी व ठेला दुकानदारों को उचित जगह दी जाए। थोड़ी देर बाद उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रमेश पाहवा व नगर अध्यक्ष संजय शर्मा, श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्र व सदर विधायक पल्टूराम के साथ वीर विनय चौराहे पर पहुंच गए। यह लोग दुकानदारों से अपनी दुकानें खोलने की अपील कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed