{"_id":"5b0d91da4f1c1b896e8b544f","slug":"91527615962-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदय के शुभम कौशल ने 96.4 प्रतिशत अंक पाकर किया टॉप-संशोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवोदय के शुभम कौशल ने 96.4 प्रतिशत अंक पाकर किया टॉप-संशोधित
Updated Tue, 29 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलरामपुर में नवोदय के शुभम कौशल ने किया टॉप
बलरामपुर। सीबीएसई 10वीं में जवाहर नवोदय विद्यालय घुघुलपुर के छात्र शुभम कौशल ने 96.4 प्रतिशत अंक पाकर जिले में टॉप किया। मंगलवार को परिणाम आते ही परीक्षार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। परीक्षा दो केंद्रों केंद्रीय विद्यालय व सेंट जेविर्स स्कूल में कराई गई थी।
जवाहर नवोदय विद्यालय के परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। यहां 41 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसमें सभी पास हुए हैं। यहां के छात्र शुभम कौशल ने सर्वाधिक 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया।
पायनियर पब्लिक स्कूल में 72 परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया था। यहां का रिजल्ट भी शत प्रतिशत रहा। पायनियर पब्लिक स्कूल की छात्रा अंकिता उपाध्याय ने स्कूल में 93.8 प्रतिशत सर्वाधिक अंक अर्जित किया है।
विज्ञापन
सेंट जेवियर्स स्कूल में 10वीं में 149 परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया था। इस स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है। सेंट जेवियर्स स्कूल की छात्रा अनुष्का सिंह व छात्र लक्ष्मण सिंह ने सर्वाधिक 93.6 प्रतिशत अंक अर्जित किया है।
केंद्रीय विद्यालय में 10वीं की परीक्षा में 67 परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया था। इनमें 50 परीक्षार्थी पास हुए। केंद्रीय विद्यालय में आयुष गौरव शुक्ला ने 93.2 प्रतिशत अंक अर्जित किया है।
शारदा पब्लिक स्कूल में 34 परीक्षार्थी शामिल हुए थे जिसमें 32 पास हुए हैं। शारदा पब्लिक स्कूल में मनु शुक्ला ने सर्वाधिक 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।
एमजे एक्टिविटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 87 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी जिसमें सभी परीक्षार्थी पास हुए है। स्कूल के छात्र अदील रजा ने सर्वाधिक 90.4 प्रतिशत अंक अर्जित किया है। जिले में सीबीएसई 10वीं का करीब 95 प्रतिशत रिजल्ट रहा है।