फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   91 great donors donated blood to save the lives of patients

Balrampur News: मरीजों की जान बचाने को 91 महादानियों ने किया रक्तदान

Wed, 14 Jun 2023 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 14 Jun 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
91 great donors donated blood to save the lives of patients
बलरामपुर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन, एसएसबी 50वीं वाहिनी, एल एंड टी कंपनी, सेवा भारती, श्रीबाला जी परिवार व श्रीदेव व्हील्स के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संयुक्त जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक व एसएसबी 50वीं वाहिनी के मुख्यालय पर आयोजित रक्तदान शिविर में 91 महादानियों ने रक्तदान किया। रक्तदानियों को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

संयुक्त जिला चिकित्सालय में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, सीएमओ डॉ. सुशील कुमार व सीएमएस डॉ. प्रवीण कुमार ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। रक्तदान कर हम मरीजों को जीवन दान देने का काम करते हैं। दूसरों की जान बचाने का जज्बा हर व्यक्ति में होना चाहिए।
विज्ञापन

सीएमओ व सीएमएस ने बताया कि रक्तदान को लेकर अभी लोगों में काफी भ्रांतियां हैं। कुछ लोग रक्तदान करने से डरते हैं, जबकि इससे किसी भी तरह हानि नहीं होती है, बल्कि स्वास्थ्य और भी बेहतर होता है। हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करते हुए एसीएमओ डॉ. एके शुक्ला व मातृ स्वास्थ्य के परामर्शदाता विनोद त्रिपाठी ने लोगों को रक्तदान के फायदे गिनाए। यहां पर 40 महादानियों ने रक्तदान किया। रक्तदान के बाद सीएमओ ने रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह एसएसबी 50वीं वाहिनी मुख्यालय में रक्तदान शिविर का शुभारंभ कार्यवाहक कमांडेंट मुकेश कुमार गुर्जर, चिकित्सा अधिकारी डॉ. यदवेंद्र यादव व उप कमांडेंट अभिषेक सिंह ने किया। कार्यवाहक कमांडेंट ने रक्तदान करने वाले अधिकारियों व जवानों के जज्बे को सराहते हुए कहा कि एसएसबी के जवान सीमा की सुरक्षा में मुस्तैद रहने के साथ ही सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। यहां पर 51 महादानियों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर के आयोजन में पैथालाॅजिस्ट डॉ. फरहाना, ब्लड बैंक प्रभारी सीपी श्रीवास्तव, अशोक पांडेय, हिंमाशू तिवारी, अंजली सिंह, सोनम तिवारी, चमन तिवारी व नीरज श्रीवास्तव आदि का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed