फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   908 Corona warriors to be vaccinated today

908 कोरोना योद्धाओं को आज लगेगा टीका

Wed, 17 Feb 2021 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
908 Corona warriors to be vaccinated today
बलरामपुर। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए जिले में हेल्थ वर्कर के साथ-साथ फ्रंट लाइन कर्मचारियों का टीकाकरण किया जा रहा है। 18 फरवरी को जिले में पांच स्थानों पर आठ टीकाकरण सत्र का आयोजन किया जाएगा। इन स्थानों पर कुल 908 कोरोना योद्धाओं को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि 18 फरवरी को होने वाले कोरोना टीकाकरण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला संयुक्त चिकित्सालय सहित पांच स्थानों पर टीकाकरण किया जाना है। सभी स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन भेज दी गई है।
विज्ञापन

जिला संयुक्त चिकित्सालय में दो टीकाकरण सत्र आयोजित कर 280 कोरोना योद्धाओं को टीका लगाया जाएगा। पुलिस लाइन एवं प्राथमिक विद्यालय कलवारी बलरामपुर में दो-दो टीकाकरण सत्र आयोजित कर 260-260 फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह सीएचसी गैड़ास बुजुर्ग एवं सीएचसी शिवपुरा में एक-एक सत्र का आयोजन कर 108 हेल्थ केयर वर्करों को टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण सत्र की निगरानी के लिए सभी स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग के साथ पुलिस एवं प्रशासन के नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने का निर्देश दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed