फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   90 percent copies of achievement survey uploaded on portal

Balrampur News: अचीवमेंट सर्वे की 90 फीसदी कापियां पोर्टल पर अपलोड

Wed, 08 Nov 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 08 Nov 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
90 percent copies of achievement survey uploaded on portal
बलरामपुर। शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार एवं एनसीआरटी के तत्वाधान में बीते दिन जिले में कराई गई अचीवमेंट सर्वे परीक्षा की ओएमआर सीट स्कैन कर अपलोड किया जा रहा है। तीन दिन के भीतर 90 फीसदी कापियां पोर्टल पर अपलोड की जा चुकी हैं।
विज्ञापन

डायट प्राचार्य हिफर्जुहमान ने बताया कि जिले के 568 परिषदीय, सीबीएसई व मदरसा बोर्ड में तीन नंबर को अचीवमेंट सर्वे परीक्षा कराई गई थी। सभी विद्यालयों से 30-30 बच्चों का चयन परीक्षा के लिए हुआ था। इसमें कक्षा तीन, छह व नौ के विद्यार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा कराने के बाद ओएमआर सीट को पोर्टल पर स्कैन करके अपलोड किया जा रहा है। ओएमआर सीट को अपलोड करने के लिए 150 शिक्षकों को लगाया गया है। डायट प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि करीब 30 हजार ओएमआर सीट को अपलोड किया जा चुका है। नेटवर्क धीमी गति से चलने के कारण डाटा अपलोड होने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed