फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   8504 children and pregnant women to be given free immunization

8504 बच्चे व गर्भवती महिलाओं का होगा मुफ्त टीकाकरण

Sat, 29 Feb 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
8504 children and pregnant women to be given free immunization
बलरामपुर। सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान-2 का चौथा चरण जिले के पांच ब्लॉकों में दो मार्च से शुरू होगा। अभियान के तहत पांचों ब्लॉकों में कुल 8504 बच्चे व गर्भवती महिलाओं का मुफ्त टीकाकरण किया जाएगा। अभियान की सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंघल ने बीते दिन अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 84 प्रतिशत से कम टीकाकरण वाले जिले के पांच ब्लॉक शिवपुरा, गैसड़ी, तुलसीपुर, गैड़ास बुजुर्ग व बलरामपुर ग्रामीण में एक लाख 92 हजार से अधिक घरों का सर्वे किया गया था। सर्वे में कुल 4283 गर्भवती महिलाओं तथा 0 से 2 वर्ष तक के आयु वाले 15 हजार 536 बच्चों को चिह्नित किया गया था।
विज्ञापन

तीन चरणों में 2989 गर्भवती महिलाओं व 8326 बच्चों का टीकाकरण हो चुका है। चौथे चरण में 1294 गर्भवती महिलाओं तथा 7210 बच्चों का टीकाकरण होना है। 11 बीमारियों के बचाव के लिए यह टीका लगाया जाना है। गर्भवती महिलाओं को टीडी तथा बच्चों को बीसीजी, पोलियो, डिप्थीरिया, काली खांसी, टिटनेस, निमोनिया, डायरिया, मस्तिष्ट ज्वर, मिजिल्स व रूबेला से बचाव के लिए टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो से 12 मार्च तक चलने वाले इस अभियान में टीकाकरण के लिए 1075 सुपरवाइजर व 892 एएनएम की ड्यूटी पहले से ही लगाई गई है। अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग के साथ आईसीडीएस, पंचायतीराज विभाग, पूर्ति विभाग, पुलिस विभाग व अल्पसंख्यक विभाग को भी सहयोग में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed