{"_id":"5cb61c83bdec2214676ac4b5","slug":"81555438723-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 बीघा आम व गेहूं की फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 बीघा आम व गेहूं की फसल जलकर राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16 बीघा आम व गेहूं की फसल जलकर राख
बलरामपुर। आग की लपटों में 16 बीघा आग व गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है। पांच बीघा आम का बाग व 11 बीघा गेहूं बिजली के तार से निकली चिन्गारी की भेंट चढ़ गया है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पचपेड़वा थाना क्षेत्र के मोतीपुर हड़हवा ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद अलीम ने बताया कि मंगलवार को 11 लाइन के बिजली के खंभे से अचानक निकली चिन्गारी से आग लग गई।
आग में मकबूल का तीन बीघा व कुच्चर का दो बीघा आम का बाग, अतीउल्ला, किशोरी, मंगरे व हनीफ का दो-दो बीघा गेहूं तथा चिनके व छेदी का डेढ़-डेढ़ बीघा गेहूं आग में जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने घंटों कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। सूचना के बाद मौके पर आग बुझाने के लिए फायर कर्मियों की टीमें नहीं पहुंच सकी। फायर कर्मियों के न आने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
हल्का लेखपाल कमलेश यादव ने बताया कि घटना की सूचना ग्रामीणों ने दी है। मौके पर जा रहा हूं। क्षति का आकलन कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी और शीघ्र ही सभी पीड़ितों को सरकारी सहायता मुहैया कराई जाएगी।