{"_id":"5a74aba24f1c1bb1208b6e74","slug":"81517595554-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाअभियान के तहत भाजपा युवाओं को बनाएगी वोटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाअभियान के तहत भाजपा युवाओं को बनाएगी वोटर
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाअभियान के तहत भाजपा युवाओं को बनाएगी वोटर
बलरामपुर। युवा शक्ति से ही देश का चहुंमुखी विकास तेजी से होता है। युवा मतदाता देश का भविष्य तय करने में महत्वपूर्ण है। लोकतंत्र की मजबूती अधिक से अधिक युवा भागीदारी से ही संभव है। भाजपा का मिलेनियम वोटर्स महाअभियान इस कड़ी में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
यह बातें शुक्रवार को नगर के भाजपा कार्यकर्ता को यूपीटी होटल तथा हनुमानगढ़ी मंदिर वीर विनय चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं से सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा पांच फरवरी से 15 फरवरी तक मिलेनियम वोटर्स महाअभियान चलाएगी।
यह कार्यक्रम भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता चलाएंगे। अभियान के प्रभारी मुनीन्द्र कुमार पांडेय, जिला संयोजक अपूर्व सिंह, झूमा सिंह, मंजू तिवारी आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, महामंत्री चन्द्र प्रकाश सिंह गुड्डू, जिला महामंत्री डा. अजय सिंह, नगर अध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी आदि ने भी इस अभियान को हर बूथ तक पहुंचाने व युवा वोटरों को मतदाता सूची तथा पार्टी से जोड़ने की बात कही।
हनुमानगढ़ी मंदिर वीर विनय चौराहे पर मंत्री ने स्थानीय महंत महेन्द्र दास से मुलाकात की। अवसर पर हृदय रोशन सिंह, आकाश, राजेश कश्यप व पुुनीत मिश्रा समेत तमाम युवा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।