फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   21 करोड़ से गरीबों के बनवाए जाएंगे आशियाने

21 करोड़ से गरीबों के बनवाए जाएंगे आशियाने

Sat, 13 Jan 2018 10:33 PM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
21 करोड़ से गरीबों के बनवाए जाएंगे आशियाने
21 करोड़ से गरीबों के बनवाए जाएंगे आशियाने
विज्ञापन


बलरामपुर। जिले के चारों नगर निकायों में 827 गरीबों को आवास योजना का लाभ देने के लिए चयनित किया गया है। गरीबों के आवास निर्माण पर करीब 21 करोड़ की धनराशि अनुदान के रूप में दी जाएगी।

चालू वित्तीय वर्ष में गरीबों के आवास को पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया है। शहरी क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शौचालय निर्माण व साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने का निर्देश डीएम ने ईओ नगर पालिका को दिया है।
विज्ञापन


शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम राकेश कुमार मिश्र ने जिला नगरीय विकास अभिकरण, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन कार्यकारी समिति की बैठक में योजनाओं की समीक्षा करते हुए कही। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को ही मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें पूरी तरह पारदर्शिता बरती जाए। मुख्यमंत्री नगरीय विकास योजना अंतर्गत नाली निर्माण व मलिन बस्ती का सर्वे एवं जांच करने के बाद ही एनओसी देकर पात्र लाभार्थियों व कार्यों का चयन किया जाएगा।

प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत केंद्र व राज्य सरकारी द्वारा दिए जाने वाले अनुदान का सत्यापन हरहाल में कराया जाए। इसमें कोई भी पात्र लाभार्थी छूटने न पाएं। इस योजना के लाभार्थियों का 20 प्रतिशत रैण्डम खुद ईओ करेंगे बाकी विभाग के अन्य लोग करेंगे।

बैठक में सहायक परियोजना अधिकारी राजेश कुमार चौबे ने बताया कि स्वत: रोजगार योजना अंतर्गत नगरीय क्षेत्र में गरीबों स्वरोजगार स्थापित करने के लिए बैंकों के माध्यम से दो लाख रुपये तक ऋण उपलब्ध कराया जाता है।

समूह ऋण योजना अंतर्गत पांच व्यक्तियों के समूह को स्वरोजगार के लिए 10 लाख का ऋण दिया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि शहरी बेघरों के लिए जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रथम चरण में 31 मार्च तक नए आवासों के निर्माण के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों की डीपीआर शासन द्वारा स्वीकृत कर दी गई है।

इसके तहत बलरामपुर नगर पालिका में 509, उतरौला नगर पालिका में 145, तुलसीपुर नगर पंचायत में 59 तथा पचपेड़वा में 114 सहित कुल 827 लाभार्थियों के लिए करीब 21 करोड़ रुपये स्वीकृत किया गया है।


डीएम ने बाजारों में पॉलीथीन को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करते हुए चेतावनी सभी एसडीएम को निर्देश दिया कि पॉलीथीन प्रयोग करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। बैठक में एडीएम अरुण कुमार शुक्ला व दिव्यांगजन अधिकारी प्रवेश कुमार श्रीवास्तव सहित सभी नगर निकायों के ईओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed