{"_id":"5a58f85a4f1c1baf3f8b472f","slug":"81515780186-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम बदलकर उचक्के ने खाते से उड़ाए 50 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम बदलकर उचक्के ने खाते से उड़ाए 50 हजार
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटीएम बदलकर उचक्के ने खाते से उड़ाए 50 हजार
उतरौला-बलरामपुर। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के पेहर बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में उचक्के ने कार्ड बदलकर एक व्यक्ति के खाते से 50 हजार रुपए पार कर दिया।
ग्राम खमहरिया थाना धानेपुर जिला गोंडा निवासी तुलसीराम ने शुक्रवार को बताया कि बुधवार को वह थाना रेहरा बाजार अंतर्गत पेहर बाजार स्थित पीएनबी बैंक शाखा के एटीएम से पैसा निकालने गए थे।
तुलसीराम का आरोप है कि एटीएम में भारी भीड़ थी। एक व्यक्ति ने इसी बीच झांसा देकर उनका एटीएम कार्ड बदल लिया। तुलसीराम जब घर पहुंचे तो उनके मोबाइल पर खाते से दो बार में 50 हजार रुपए निकालने का मैसेज मिला।
विज्ञापन
तुलसीराम पहले खुद ही ठगी करने वाले की छानबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। तुलसीराम ने रेहरा बाजार थाने में तहरीर देकर मामले की जांच व कार्रवाई की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष जेके टंडन ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। ब्यूरो