Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   813 beneficiaries of the PM Awas Yojana received their first installment

Balrampur News: पीएम आवास योजना के 813 लाभार्थियों को मिली पहली किस्त

Thu, 12 Nov 2026 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 12 Nov 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
813 beneficiaries of the PM Awas Yojana received their first installment
बलरामपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले के गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने की कवायद तेज हो गई है। योजना के तहत जिले को 3 करोड़ 25 लाख 20 हजार रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है। इसमें से 813 लाभार्थियों के खाते में आवास निर्माण के लिए पहली किस्त भेज दी गई है। जिले में कुल 3539 परिवारों को योजना का लाभ देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


परियोजना निदेशक विवेकानंद मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है। शासन से प्राप्त धनराशि के सापेक्ष 813 लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त भेज दी गई है। इससे लाभार्थी अपने पक्के मकान का निर्माण शुरू करा सकेंगे। उन्होंने बताया कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष पात्र परिवारों को योजना से जोड़ने के साथ ही किस्तों के भुगतान की प्रक्रिया भी पूरी कराई जा रही है। अधिकारियों को आवास निर्माण की प्रगति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


कच्चे और जर्जर मकानों से मिलेगी निजात

योजना के लाभार्थियों का कहना है कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अब तक पक्का मकान बनाना संभव नहीं हो पा रहा था। राज कुमार ने बताया कि बारिश और ठंड के मौसम में कच्चे मकान में रहने के दौरान काफी परेशानी होती है। सरकारी सहायता मिलने से अब उनके परिवार को सुरक्षित छत मिल सकेगी। तुलसीपुर के पिंटू ने बताया कि पहली किस्त मिलने के बाद मकान निर्माण का काम शुरू कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed