फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   80 hectare crop submerged due to canal cutting

नहर कटने से 80 हेक्टअर फसल जलमग्न, किसानों ने किया प्रदर्शन

Tue, 14 Jul 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
80 hectare crop submerged due to canal cutting
नहर कटने से 80 हेक्टअर फसल जलमग्न, किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

फोटो-2-
फोटो-3-
- नहर कटने से इटिहनपुरवा गांव के एक दर्जन घरों में घुसा पानी
- किसानों ने डीएम से की मुआवजा दिलाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रेहरा बाजार (बलरामपुर)। स्थानीय वलिकास खंड के इटवा रजवाहा नहर कटने से करीब 80 हेक्टेअर फसल जलमग्न हो गई है। ग्राम सभा सोमरहा के मजरे इटिहनपुरवा के करीब एक दर्जन घरों में भी पानी घुस गया है। घर में पानी घुसने से ग्रामीणों के समक्ष भोजन का भी संकट उत्पन्न हो गया है। पानी के चलते पीड़ित बेघर हो गए हैं। ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर फसल का मुआवजा दिलाए जाने की मांग जिलाधिकारी से की है।

ग्राम सभा सोमरहा के पास सोमरहा मार्ग पर इटवा रजवाहा नहर करीब पांच दिन पूर्व कट गई थी। मरम्मत न होने से नहर का पानी आस-पास के खेतों में भर गया। 80 हेक्टेअर में लगा गन्ना व धान की फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई है। सोमरहा के मजरे इटिहन पुरवा में एक दर्जन घरों में भी नहर का पानी भर गया है। ग्रामीण माता प्रसाद सिंह, विपिन सिंह, हरीराम, दिनेश यादव, अजीत सिंह, पृथ्वी, अजय, राम प्रताप, धनीराम, छेदी, रामबरन, चेतराम, रोशन, बेचन, बरसाती, सोहन, खेमराज, रामफेर, श्रवन, इन्द्रजीत सिंह, पाटेश्वरी, उमेश सिंह, सुभाष शुक्ला, लालमनि, महेश यादव, लहरी, रामधन आदि ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही खेतों से पानी नहीं निकला तो फसल पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगी। पांच दिन बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है और न ही नहर की मरम्मत ही कराई गई है। इटिहनपुरवा के कई घरों में पानी घुस जाने के कारण करीब एक दर्जन लोग बेघर हो गए हैं। इन लोगों ने जिलाधिकारी से नहर की मरम्मत किए जाने तथा नहर कटने के कारण हुए फसलों के नुकसान का आंकलन कराकर किसानों को उसका मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। किसानों ने कहा कि यदि शीघ्र ही हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed