फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   750 patients reached OPD, 300 with cold and fever

Balrampur News: 750 मरीज पहुंचे ओपीडी, 300 जुकाम-बुखार के

Mon, 30 Sep 2024 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
750 patients reached OPD, 300 with cold and fever
बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए जुटी मरीजों की भीड़।-संवाद
बलरामपुर। बारिश के बाद बुखार व त्वचा रोग से संबंधित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सोमवार को जिला मेमोरियल अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही मरीज जुट गए। दोपहर 12 बजे तक पर्चा काउंटर व दवा काउंटर पर मरीजों की लंबी कतार दिखी। पर्चा बनवाने के लिए एक-दूसरे को धक्का-मुक्की करते दिखे। आम दिनों में जहां ओपीडी में 420 से 450 मरीज पहुंचते थे, वहीं सोमवार को 750 मरीज इलाज कराने ओपीडी पहुंचे।
विज्ञापन

जिला मेमोरियल चिकित्सालय में दोपहर 11.10 बजे जनरल फिजीशियन डॉ. ऋषि श्रीवास्तव मरीजों का उपचार कर रहे थे। इस समय तक वह 55 मरीज देख चुके थे। डॉ. ऋषि श्रीवास्तव ने बताया कि बीते दिनों बारिश के कारण बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। त्वचा रोग दाद, खुजली व जलन से संबंधित मरीज भी आज ज्यादा आए हैं। वहीं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हीरालाल नवजात का स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मौसम बदल रहा है। ऐसे में बच्चों में सर्दी, जुकाम व बुखार होने की आशंका ज्यादा रहती है। आज अधिकतर बच्चों में सर्दी व बुखार की शिकायत पाई गई है। दवा लिखकर अभिभावकों को विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया गया है। मौसम बदलने से मरीज बढ़े हैं। सोमवार को ओपीडी में 750 इलाज कराने पहुंचे, इनमें 300 मरीज सर्दी-जुकाम, बुखार से पीड़ित थे।
विज्ञापन


चिकित्सक का इंतजार करते रहे मरीज
जिला मेमोरियल चिकित्सालय में फिजीशियन चिकित्सक डॉ. रमेश पांडेय व डॉ. अजय कुमार पांडेय का कक्ष बंद था। अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि दोनों डॉक्टर अवकाश पर हैं। एक साथ दोनों चिकित्सकों के अवकाश पर होने के कारण मरीजों को और परेशान होना पड़ा। कक्ष के बाहर मरीज इंतजार करते नजर आए। डॉ. अजय पांडेय बीमार होने के कारण अवकाश पर हैं। वहीं डॉ. रमेश पांडेय ने बिहार (गया) गए थे। मंगलवार से ओपीडी में बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed