{"_id":"6121326c8ebc3e7a2a1998d2","slug":"75-women-honored-for-doing-commendable-work-balrampur-news-lko592259936","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराहनीय कार्य करने वाली 75 महिलाएं हुई सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराहनीय कार्य करने वाली 75 महिलाएं हुई सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। सराहनीय कार्य करने वाली जिले के 75 महिलाएं सम्मानित की गई है। एमएलके पीजी कालेज सभागार में शनिवार को मिशन शक्ति फेज 3 के कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। जिले भर में धूमधाम के साथ मिशन शक्ति फेज 3 के कार्यक्रम कराए गए। सभागार के कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को सीएम योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीमारमण का वर्चुअल संबोधन सुनाया गया।
एमएलके पीजी कालेज सभागार में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान के तृतीय चरण का शुभारंभ केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मंत्री निर्मला सीतारमण, सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की तरफ से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में शुभारंभ होने वाले समारोह का लाइव प्रसारण कराया गया।
एमएलके पीजी कालेज सभागार में मौजूद गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, डीएम श्रुति, एसपी हेमंत कुटियाल, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल, एएसपी अरविंद मिश्र व जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद आदि की मौजूदगी में उपस्थित बेटियों, महिलाओं व विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली महिला अधिकारियों को वर्चुअल तरीके से लाइव प्रसारण सुनाया गया।
विज्ञापन
विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाली 75 महिलाओं को विधायक, अध्यक्ष, डीएम व एसपी की तरफ से सम्मानित किया गया। 10 महिला आरक्षी, 8 महिला पीआरडी जवान, पांच महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 10 महिला ग्राम प्रधान, 10 महिला स्वास्थ्य कर्मी, 10 महिला शिक्षिका, पांच बीए की छात्रा, 10 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और पांच स्वयंसेवी संस्था की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र, मिठाई का पैकेट व रक्षासूत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
देहात कोतवाली में सीओ सिटी वरुण मिश्र ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर जीसस एंड मैरी स्कूल की संचालिका नताशा बटरफील्ड आदि मौजूद रहे।
गैसड़ी कोतवाल राजमणि शुक्ला, एसआई चंद्रपाल धर्मराज, कुतबुद्दीन व संतोष आदि ने एकल विद्यालय अभियान के आचार्यो से राखी बंधवाकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया।
गैसड़ी कोतवाल ने रीता, सुुनीता, पुष्पा, अनीता व सावित्री आदि को राखी बांधने के एवज में मिठाई व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112, 181 व 1090 के बारे में महिलाओं को बताया गया।
सीओ उतरौला उदयराज सिंह व उतरौला कोतवाल पंकज सिंह ने मिशन शक्ति फेज 3 का कोवताली में शुभारंभ करते हुए महिलाओं से राखी बंधवाई और उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया। तुलसीपुर थाने में सीओ कुंवर प्रभात सिंह व प्रभारी निरीक्षक जयदीप दूबे ने महिलाओं को नारी शक्ति, स्वावलंबन व महिला सुरक्षा के बारे में बताया।
थाना महराजगंज तराई में महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। हरैया थाने में मिशन शक्ति कक्ष का शुभारंभ ग्राम प्रधान अन्नपूर्णा जायसवाल ने फीता काटकर किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाने के साथ-साथ सभी महिलाओं को मास्क, राखी व मिठाई आदि का वितरण किया गया। इस अवसर पर पप्पू जायसवाल, सचिव संतोष गुप्ता, दिनेश कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।