{"_id":"694589404c3715d4e3004c41","slug":"735-lakh-rupees-deposited-in-unclaimed-accounts-were-received-by-17-claimants-balrampur-news-c-99-1-brp1003-139201-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 17 दावेदारों को मिले लावारिस खातों में जमा 7.35 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 17 दावेदारों को मिले लावारिस खातों में जमा 7.35 लाख रुपये
विज्ञापन
बलरामपुर के विकास भवन सभागार में लगे शिविर का निरीक्षण करते डीएम विपिन कुमार जैन।-स्रोत : विभा
बलरामपुर। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को बैंकिंग समस्याओं पर सुनवाई के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लावारिस खातों में जमा धनराशि पर दावा करने वाले दावेदारों की सुनवाई की गई। अभिलेखों की जांच के बाद 17 दावेदारों को लावारिस खातों में जमा 7.35 लाख रुपये का भुगतान किया गया।
शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन, सीडीओ हिमांशु गुप्त व एलडीएम अमित कुमार ने किया। शिविर में उपभोक्ताओं के बैंकिंग संबंधित समस्याएं सुनी गईं। डीएम की अध्यक्षता में बैंक अधिकारियों ने उपभोक्ताओं के अनक्लेम्ड डिपॉजिट, बीमा, पेंशन व निवेश आदि से संबंधित लंबित दावों की सुनवाई की। इस दौरान दावा करने वाले 17 जमाकर्ताओं को 7.35 लाख रुपये की अनक्लेम्ड राशि प्रदान की गई।
डीएम व सीडीओ ने दावेदारों को प्रमाणपत्र प्रदान किया। एलडीएम ने बताया कि जिले के सभी बैंक शाखाओं में 2.24 लाख लावारिस खातों में 74.31 करोड़ रुपये जमा है। अब तक जिले में कुल 163 खातों में जमा 35.16 लाख रुपये की अनक्लेम्ड राशि का दावा किया जा चुका है। दावेदारों के अभिलेखों की जांच कर जमा धनराशि का भुगतान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके लंबे समय से लंबित वित्तीय दावों के निस्तारण में सहायता प्रदान करना है।